नशेड़ियों का अड्डा बना शहर का यह इलाका, रात होते ही बन जाता है ‘ड्रग जोन’

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Nov, 2025 08:24 PM

this area of  tarn taran has become a hub of drug addicts

सरकार द्वारा शुरू की गई युद्ध नशे के विरुद्ध भी को ग्रहण लगता नजर आ रहा है क्योंकि शहर का मेन रोही पुल बीते कुछ महीनो से नशेड़ियों और शरारती तत्वों का अड्डा बन चुका है। यहां रोजाना नशीली गोलियां, इंजेक्शन और चिट्टे का धंधा चल रहा है, जिसे रोकने में...

तरनतारन  (रमन) : सरकार द्वारा शुरू की गई युद्ध नशे के विरुद्ध भी को ग्रहण लगता नजर आ रहा है क्योंकि शहर का मेन रोही पुल बीते कुछ महीनो से नशेड़ियों और शरारती तत्वों का अड्डा बन चुका है। यहां रोजाना नशीली गोलियां, इंजेक्शन और चिट्टे का धंधा चल रहा है, जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। शहर के रोही पुल के नीचे और उसके आसपास अलग-अलग जगहों पर जहां शरारती तत्वों ने रहने के अड्डे बना रखे हैं, वहीं इस इलाके में दिनभर नशे का धंधा होना आम बात हो गई है। लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस को इस इलाके में उनकी गतिविधियां क्यों नहीं दिख रही हैं।

बुधवार देर रात इसी रोही पुल के पास एक 18 साल के युवक की नशे का इंजैक्शन देकर हत्या कर दी गई। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन इस युवा पीढ़ी की बर्बादी को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। रोही ब्रिज के साथ श्री दरबार साहिब तरनतारन पार्किंग की ओर जाने वाली सड़क पर देर रात तक शरारती तत्व घूमते देखे जा सकते हैं और कहा जा रहा है कि वे इस इलाके में बने संदिग्ध घरों और होटलों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

लंबे समय से शहर के लोगों की मांग है कि इस इलाके में नशे का धंधा बंद किया जाए। रोही ब्रिज के आसपास नशेड़ी और दूसरे शरारती तत्व दिन भर नशीली गोलियां बेचने का धंधा कर रहे हैं। यहां खुलेआम नशे के इंजैक्शन भी दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस इलाके से चिट्टे को पुड़ियों में डालकर घरों में सप्लाई करने का धंधा भी जारी है, कुछ लोग तो दबी जुबान में यह भी आरोप लगा रहे हैं कि खुलेआम चल रहे इस नशे के धंधे के पीछे पुलिस रिश्वत ले रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सिटी तरनतारन पुलिस स्टेशन की सहायक प्रभारी रानी कौर ने कहा कि पुलिस इस बाबत में एक स्पेशल ऑपरेशन चलाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!