क्या चन्नी व रंधावा में भी हो गई है अनबन, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिखी दूरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Nov, 2021 05:48 PM

there has been a rift between channi and randhawa too

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच खींचतान किसी से छिपी नही है जिसके तहत सिद्धू खुलेआम सरकार पर हमला बोल रहे हैं तो चन्नी द्वारा सुलझे हुए शब्दों में जवाब देने की कोशिश की जा रही है। इस बीच चन्नी की होम मिनिस्टर...

लुधियाना (हितेश): मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच खींचतान किसी से छिपी नही है जिसके तहत सिद्धू खुलेआम सरकार पर हमला बोल रहे हैं तो चन्नी द्वारा सुलझे हुए शब्दों में जवाब देने की कोशिश की जा रही है। इस बीच चन्नी की होम मिनिस्टर सुखजिंदर रंधावा के साथ अनबन होने की चर्चा सुनने को मिल रही है। इसके संकेत बिजली के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट घटाने की घोषणा संबंधी बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिले हैं। रंधावा दोनों फैसलों पर मोहर लगाने के लिए हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान मौजूद थे लेकिन उसकी घोषणा के मोके पर उन्होंने चन्नी से दूरी बना ली हालांकि उस समय उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी के अलावा कई अन्य मंत्री चन्नी के साथ मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार यह पुलिस विभाग में ट्रांसफर व पोस्टिंग को लेकर पैदा हुए किसी विवाद का नतीजा हो सकता है क्योंकि गृह मंत्रालय देने के बावजूद रंधावा को ट्रांसफर व पोस्टिंग संबंधी फैसले लेने के लिए सीमित अधिकार दिए गए है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!