क्या अब से बच्चों को नहीं मिलेगी Mid-Day Meal? खड़ी हुई मुसीबत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Sep, 2026 05:26 PM

punjab mid day meal

वर्तमान में प्राथमिक वर्ग के प्रति छात्र 6.76 रुपए की दर से राशि स्वीकृत की जाती है, जो वर्तमान महंगाई दर के सामने बेहद अपर्याप्त है।

नूरपुरबेदी(कुलदीप): पंजाब के सरकारी स्कूलों में संचालित होने वाली मिड-डे मील योजना अब बजट के अभाव में बंद होने के मुहाने पर आ खड़ी हुई है। गवर्नमैंट टीचर यूनियन के प्रांतीय नेतृत्व का कहना है कि बीते 4 महीनों से प्रदेश सरकार द्वारा मिड-डे मील में कोई बजट जारी नहीं किया गया है और न ही योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का मेहनताना दिया गया है। इस गंभीर स्थिति के चलते शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत स्रोतों से पैसे खर्च करके स्कूली बच्चों के भोजन का प्रबंध करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह चहल एवं महासचिव गुरविंदर सिंह सस्कौर ने एक विशेष बैठक के दौरान सरकार के इस ढुलमुल रवैये की तीव्र निंदा की है। शिक्षक नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में मांग रखी है कि यदि सरकार अग्रिम बजट जारी करने में असमर्थ है, तो उसे इस योजना को आधिकारिक रूप से स्थगित कर देना चाहिए। इसके साथ ही पिछले 2 वर्षों से खाना पकाने की निर्धारित दर में कोई संशोधन न किए जाने पर भी चिंता जताई गई।

वर्तमान में प्राथमिक वर्ग के प्रति छात्र 6.76 रुपए की दर से राशि स्वीकृत की जाती है, जो वर्तमान महंगाई दर के सामने बेहद अपर्याप्त है। यूनियन की मांग है कि इस दर को बढ़ाकर कम से कम 10 रुपये प्रति छात्र किया जाए ताकि विद्यार्थियों को संतुलित व पौष्टिक भोजन मिल सके।

इसके अलावा मिड-डे मील में अपनी सेवाएं दे रहीं कुक महिलाओं के प्रति भी चिंता प्रकट की गई। वेतन बढ़ाने के वादों के बावजूद उन्हें आज भी मात्र 3 हजार रुपए महीने में कार्य करना पड़ रहा है और पिछले 3 महीनों से यह राशि भी बकाया है।

और ये भी पढ़े

    नेताओं ने मांग की है कि रसोइयों का वेतन न्यूनतम 15 हजार रुपए प्रति माह तय किया जाए। अंत में यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने लंबित बकाया राशि जल्द से जल्द जारी नहीं की, तो राज्य भर के शिक्षक मजबूरीवश इस योजना का बहिष्कार करेंगे और उग्र आंदोलन का मार्ग चुनेंगे।

    इस मौके पर धर्मेंद्र भंगू, गुरचरण आलोवाल, हरमेश सैनी, संजीव कुमार, अशोक कुमार, अमृत सैनी, विकास सोनी, इंद्रजीत सिंह, गुरदीप सिंह, दविंदर समाना, इकबाल सिंह, दविंदर सिंह चनौली, अवतार जवंदा, केसर सिंह लहरियां, कुलवीर कंधोला, सिमरन रक्कड़, युद्धवीर राणा नंगल मौजूद थे।

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!