Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Aug, 2025 11:01 PM

पंजाब में 14 अगस्त से सरकारी बसों की पूरी तरह हड़ताल शुरू हो रही है, जिसके कारण हज़ारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब डैस्क : पंजाब में 14 अगस्त से सरकारी बसों की पूरी तरह हड़ताल शुरू हो रही है, जिसके कारण हज़ारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम का ऐलान किया है। यूनियन का कहना है कि सरकार ने उनकी मुख्य मांगों जैसे— प्राइवेट किलोमीटर स्कीम बसों को बंद करना, ठेकेदार प्रणाली को खत्म करना और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना — के संबंध में अब तक कोई ठोस फैसला या लिखित आश्वासन नहीं दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 15 अगस्त को जहां-जहां मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री झंडा फहराएंगे, वहां वे काले कपड़े पहनकर विरोध करेंगे। यह हड़ताल पी.आर.टी.सी. की उन सैकड़ों बसों को प्रभावित करेगी, जो रोज़ाना पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी सेवाएं दे रही हैं।
पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 14 अगस्त से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस फैसले से राज्य की सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाएंगी, जिससे हज़ारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी। यूनियन के अनुसार, सरकार की ओर से उनकी मुख्य मांगों पर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन ने पहले मानी गई मांगों पर भी आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया। हड़ताल के दौरान सभी ड्राइवर और कंडक्टर अपनी बसें नज़दीकी बस अड्डों पर खड़ी करेंगे। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों द्वारा आयोजित झंडा फहराने वाले समारोहों में यूनियन सदस्य काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे।
पनबस/पी.आर.टी.सी. कर्मचारी यूनियन की सरकार के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद यूनियन ने बसों का चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया। यूनियन प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि सरकार बैठक में टालमटोल की नीति अपनाकर समय बिताने की कोशिश करती रही। रोष स्वरूप, संगठन की ओर से पहले से घोषित कार्रवाइयों के अनुसार 14 अगस्त को बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया गया।