Breaking: मशहूर पंजाबी गायक Karan Aujla और Honey Singh की बढ़ी मुश्किलें, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2025 12:39 PM

famous punjabi singers karan aujla and honey singh are in trouble rea

मशहूर पंजाबी गायक करन औजला और हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी गायक करन औजला (Karan Aujla)  और हनी सिंह (Honey Singh) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। MF Gabru को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।  दरअसल, दोनों गायकों के नए गानों को लेकर विवाद छिड़ गया है। करन औजला और हनी सिंह के गानों को लेकर पंजाब महिला आयोग ने नोटिस लिया है। इस संबंधी पंजाब डीजीपी गौरव यादव को कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा गया है। 

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि गानों में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। करन औजला का गाना MF Gabru और हनी सिंह के गाने  मिलेनियर में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि ये गाने सोशल मीडिया पर काफी चल रहे हैं। इनको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

महिला आयोग ने डीजीपी को आदेश देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के एक अधिकारी को मामले संबंधी जांच और कारर्वाई करने का आदेश दिए जाएं। अब तक इन दोनों गायकों पर क्या कार्रवाई हुई है, जिसके रिपोर्ट भी 11 अगस्त को पेश की जाए। जहां महिला आयोग ने 11 अगस्त को रिपोर्ट मांगी वहीं वहीं दोनों गायकों को तलब होने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने आगे कहा कि,  जो यह भाषा प्रयोग करते हैं उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इन गानों को बैन करवाया जाएगा। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने आगे कहा कि, गायक समाज की आवाज होते हैं। यह कहते हैं कि, अपनी मां से बहुत प्यार है। वहीं दूसरी तरफ गायक गानों में मां की गालियां निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि दोनों विदेश में बैठे लेकिन इन्हें कार्यालय में तलब किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!