Edited By VANSH Sharma,Updated: 09 Aug, 2025 12:36 AM

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति के लिए पंजाब के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की चयन सूची जारी कर दी गई है।
पंजाब डेस्क: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति के लिए पंजाब के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की चयन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची वर्ष 2019, 2020 और 2021 की है, जिसे चयन समिति ने 16 जुलाई 2025 को मंजूरी दी थी।
कुल 18 पदों (12 पद 2019 के लिए, 1 पद 2020 के लिए और 5 पद 2021 के लिए) को भरने के लिए पंजाब कैडर के अफसरों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं। इस सूची को भारतीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 8 अगस्त 2025 को मंजूरी दी है।
अब इन अफसरों को आईपीएस में पदोन्नत किया जाएगा। यह कदम पंजाब पुलिस की मजबूती और बेहतर सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। जिन अधिकारियों की पदोन्नति की जाएगी उनकी सूची इस प्रकार है-


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here