पंजाब के इन 8 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2025 11:17 AM

weather flash alert for 8 districts

पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है और पंजाब के अधिक्तर इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है और पंजाब के अधिक्तर इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा अगले चार दिनों तक कोई भी यैलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

वहीं इसी बीच आज मौसम विभाग ने आज दोपहर तक फ्लैश अलर्ट जारी किया है। इसके चलते जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, होशियारपुर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में  तेज हवाएं चलने व बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है।         

आपको बता दें कि पंजाब में मानसून कमजोर हो गया है और तापमान बढ़ने लगा है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। फिलहाल अभी कुछ दिनों तक लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!