यात्रीगण कृप्या दें ध्यान... पंजाब में PRTC, पनबस बसों की हड़ताल स्थगित

Edited By Kamini,Updated: 08 Aug, 2025 04:05 PM

prtc punbus bus strike ends in punjab

पंजाब में PRTC, पनबस की बसों की हड़ताल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में PRTC, पनबस की बसों की हड़ताल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकार के अनुसार बसों की हड़ताल स्थगित हो गई है। अब रक्षाबंधन के मौके पर हड़ताल को फिलहाल खत्म कर दिया है। अब इसे 13 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया है। 14 अगस्त को फिर प्रदर्शन किया जाएगा। यानी कि PRTC, पनबस बसों के कच्चे कर्मचारियों ने 14 अगस्त को धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि, कच्चे कर्मचाारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था। आपको बता दें कि, इस दौरान लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ये भी बता दें कि, पंजाब सरकार द्वारा मांगे न माने जाने के विरोध में PRTC और पनबस के कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों ने आरोप  लगाए कि किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने, वेतन और स्वीकृत मांगों को अंतिम रूप देने को लेकर सरकार ने अब तक कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!