पंजाब-हिमाचल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी, कई रास्ते बंद

Edited By Vatika,Updated: 02 Aug, 2025 12:08 PM

punjab weather alert

विभिन्न  जिलों में जलथल होने की खबरें सामने आई जिससे पब्लिक को परेशानियां झेलनी पड़ी।

पंजाब डेस्कः पंजाब के विभिन्न  जिलों में 335 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई। विभिन्न जिलों में मध्यम से तेज बारिश के चलते तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। बारिश के बाद पंजाब के विभिन्न  जिलों में जलथल होने की खबरें सामने आई जिससे पब्लिक को परेशानियां झेलनी पड़ी। 

मौसम विभाग द्वारा इस  सप्ताह में आगे भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 335 एम.एम. बारिश रिकार्ड हुई है, जिसमें सबसे अधिक बारिश होशियारपुर व मोगा एरिया में रिकार्ड हुई। 

वहीं हिमाचल में शुक्रवार दोपहर को बादल फटने से लाहौल स्पीति के जिस्पा में बाढ़ आ गई। हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन मनाली लेह मार्ग बंद हो गया। बाढ़ के साथ बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क में आ पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक बार फिर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए मार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल कर गिया गया है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!