विधायक रमन अरोड़ा के करीबी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, दिया यह फैसला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jul, 2025 06:00 PM

big news related to mla raman arora s case

विधायक रमन अरोड़ा केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने इस केस में शामिल रमन अरोड़ा के समधि राजकुमार राजू मदान को बड़ी राहत दी है। जानकारी अनुसार हाईकोर्ट ने राजकुमार राजू मदान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

जालंधर : विधायक रमन अरोड़ा केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने इस केस में शामिल रमन अरोड़ा के समधि राजकुमार राजू मदान को बड़ी राहत दी है। जानकारी अनुसार हाईकोर्ट ने राजकुमार राजू मदान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। राजू मदान जोकि अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है, की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। राजकुमार मदान पर भी ब्लैकमेलिंग और भ्रष्टाचार से जुड़ी संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज है।

बता दें कि रमन अरोड़ा करीब 35 संपत्तियों पर शहर में कब्जे किए थे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी जमीनों को भी हथियाया जा रहा था। इन जमीनों को हथियाने में विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान ने मदद की थी। राजू मदान और अरोड़ा दस्तावेज आमतौर पर किसी परिचित के नाम पर बनाते थे, जिससे असली कब्जाधारी का नाम सामने नहीं आ पाता था। इस पूरे नैटवर्क में सरकारी विभागों के कुछ कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से यह खेल चलाया जाता था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!