Edited By Kamini,Updated: 19 Jul, 2025 03:23 PM

पंजाब सियासत से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। द
पंजाब डेस्क : पंजाब सियासत से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यहीं नहीं, अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने का भी ऐलान किया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा भेज दिया है और कहा कि इसे स्वीकार किया जाए।
अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने इस्तीफे और सियासत छोड़ने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि, ''दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

आपको बता दें कि, अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी सिंगर हैं 2020 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। 2022 में विधानसभा चुनाव जीतकर मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं। इसके बाद 'आप' सरकार ने उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री बनाया गया। कैबिनेट फेरबदल के बाद उनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई थी। अनमोल गगन मन पिछले कुछ समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाई रखी हुई थीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here