Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2025 06:44 PM

करीब 3,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी राधेश्याम उर्फ परमगुरु एक बार फिर विवादों में आ गए हैं।
पंजाब डेस्क : करीब 3,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी राधेश्याम उर्फ परमगुरु एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर संतों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। राधेश्याम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्रीहित मोहित मराल महाराज पर टिप्पणी की। वीडियो के साथ उन्होंने कहा है कि यह वृंदावन के बहुत बड़े संत हैं। इनका पाखंड देखिए। इसलिए मैं कहता हूं कि पाखंड से बचो।
इसके बाद राधेश्याम ने एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इतिहास के सभी संतों ने मूर्ति पूजा न करने की बात कही थी, लेकिन आज के लोग करोड़ों रुपये खर्च कर मंदिर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग संतों के असली ज्ञान को समझ ही नहीं पाए। आपको बता दें कि गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल महाराज प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के गुरु हैं। बता दें कि श्री प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध संत हैं और श्रीहित राधा केलि कुंज ट्रस्ट के आश्रम की देखरेख करते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here