पंजाब रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, यहां देखें लिस्ट

Edited By Vatika,Updated: 09 Dec, 2025 11:35 AM

train booking ticket

रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। दरअसल,  रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के समय में ..

पंजाब डेस्कः रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। दरअसल,  रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के समय में 10 से 30 मिनट तक बदलाव किए गए है।

इसके मुताबिक दिसम्बर से 13151 कोलकाता टर्मिनल जम्मूतवी एक्सप्रेस व 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस के समय बदल जाएंगे। इसी तरह से 10 दिसम्बर से 64566 सहारनपुर मुरादाबाद, 12469 कानपुर सेंट्रल जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रैस 64565 मुरादाबाद-रहारनपुर के समय बदले जा रहे हैं। 13 दिसम्बर से 14628 अमृत भारत एक्सप्रैस (छेहाटा रुड़की) व 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस, 15 दिसंबर से 22423 गोरखपुर अमृतसर सुपरफास्ट के स्टेशनों पर आगमन प्रस्थान समय में बदलाव किया जाएगा।

रेल अधिकारियों ने कहा कि उक्त ट्रेनों का समय 10 से 30 मिनट आगे-पीछे किया गया है। बिना पूर्व सूचना के समय में कभी भी परिवर्तन हो सकता है, इसलिए यात्रा से पहले ट्रेनों का समय जांच करके ही यात्रा को निकलें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!