जापान-कोरिया से लौटे CM मान का ऐलान, पंजाब में बनेंगे Honda Car के पार्ट्स और....

Edited By Kamini,Updated: 10 Dec, 2025 04:11 PM

cm mann announcement

मुख्यमंत्री भगवंत मान जापान और कोरिया से वापस लौट आए हैं।

पंजाब डेस्क : मुख्यमंत्री भगवंत मान जापान और कोरिया से वापस लौट आए हैं। अपने 10 दिन के दौरान के बाद लौटे सीएम मान ने आज चंडीगढ़ में अहम मीटिंग की। इस दौरान  जापान और कोरिया में कंपनियों से हुई मीटिंग के बारे सारी डिटेल बताई। सीएम मान ने बताया कि उन्होंने 250 कंपनियों के मालिकों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में कंपनियों ने पंजाब के मोहाली में निवेश करने की बात कही है। 

मोहाली में ग्लोबल IT हर बनाने के लिए कंपनियों ने निवेश करने करने और अपना पूरा योगदान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, Summit 2026 में सभी कंपनियां हिस्सा लेंगी। 13 से 15 मार्च को मोहाली में इन्वेस्टमेंट समिट होगा। इसके साथ ही R&D सेंटर बनाने की भी बात कही है। पंजाब में निवेश के लिए जापानी कंपनियों ने गहरी दिलचस्पी दिखाई, जिनमें:-

  • JBIC ने क्लीन एनर्जी में निवेश का भरोसा दिया।
  • Yamaha पंजाब में Hero के साथ मिलकर बनाएगी ईवी बाइक।
  • पंजाब में Honda कार के पार्टस बनाएंगे।
  • Toray ने मोहाली में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखाई।
  • जापानी ट्रक कंपनी Sumitomo के साथ भी बिजनैस की चर्चा।
  • जापानी कंपनी METI ने भी दिया निवेश का भरोसा।
  • मोहाली में ग्लोबल IT हब बनाने के लिए कर रहे काम।
  • Toppan holdings ने 400 करोड़ रुपए का समझौता किया।
  • Fujitsu Limited मोहली में AI और IT प्रोजेक्ट लगाएगी।
  • JICA ने पंजाब के बागवानी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

आपको बता दें कि, सीएम भगवंत मान 10 दिन पहले जापान और उत्तर कोरिया गए थे। इस दौरान उनके साथ उद्योगपति संजीव गुप्ता, चीफ सेक्रेटरी कैप सिन्हा और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के कई सीनियर अधिकारी भी पहुंचे थे। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए विश्वसनीय वातावरण तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब में ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टमेंट लाना और युवाओं के लिए रोजगार के मौके बनाना है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस दौरे के नतीजे में, उद्योगपतियों ने टेक्निकल सहयोग और कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के जरिए पंजाब के विकास की कोशिशों में मदद करने में दिलचस्पी दिखाई है। सभी कंपनियों ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिलचस्पी दिखाई है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!