Breaking : पंजाब में DSP बबनदीप सिंह Suspend, इस कारण DGP ने लिया Action

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Dec, 2025 08:51 PM

breaking big action by dgp in punjab this dsp suspended

पंजाब के डीजीपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर होशियारपुर बबनदीप सिंह को सेवाओं से निलंबित कर दिया है।

चंडीगढ़ : पंजाब के डीजीपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर होशियारपुर बब्बनदीप सिंह को सेवाओं से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही बब्बनदीप सिंह का तबादला जालंधर से कर उन्हें डीएसपी होशियारपुर तैनात किया गया था। डी.जी.पी. दफ्तर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि डी.एस.पी. बबनदीप ने पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी में अपने एक कोर्स के दौरान कुछ पुलिस आफिसरों के साथ गलत व्यवहार किया था, इस संबंध में डी.जी.पी. के पास काफी शिकायतें आई थीं। 17 नवंबर से 22 नवंबर तक बब्बनदीप सिंह राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी में कोर्स कर रहे थे, जिस दौरान यह विवाद हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले वह जालंधर में ए.सी.पी. के पद पर तैनात थे तथा 10 दिन पहले ही उनका तबादला किया गया था। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!