Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2025 11:45 AM

अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है।
पंजाब डेस्क : अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है। उसने जहां अमृतसर में भड़काऊ नारे लिखने का दावा किया वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। अमृतसर के विभिन्न स्थलों जिनमें बस स्टैंड, जिला कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर "खालिस्तान जिंदाबाद" के नारे लिखे हुए मिले हैं। यही नहीं इन दीवारों पर "SFJ रेफरेंडम जिंदाबाद – भगवंत मान मुर्दाबाद" जैसे भड़काऊ नारे लिखवाए गए हैं। आतंकी पन्नु ने इन नारों को लिखवाने का दावा किया है। आतंकी पन्नु द्वारा एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें नारों को साफ तौर पर देखा जा सकता है।
15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने की योजना और लैंट पूलिंग (भूमि अधिग्रहण) को बढ़ावा देने का विरोध किया करते हुए सीएम मान को जान से मारने की धमकी दी है। इस बार सीएम मान फरीदकोट में तिरंगा फहराएंगे जहां पन्नु उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पन्नू ने कहा कि, सीएम भगवंत मान बेअंत सिंह को याद रखना। इस बार फरीदकोट में निशाने पर रहोगे। पिछले साल 15 अगस्त को तो बुलेट प्रूफ ग्लास में थे।
पन्नू का कहना है कि 15 अगस्त पंजाब की आजादी का दिन नहीं है। उसने अमृतसर में हिंदू मंदिर और जिला अदालत की दीवारों पर SFJ समर्थित नारे लिखवाए हैं। हिंदू समाज, मंदिरों और किसानों को चेतावनी दी है कि, "15 अगस्त को तिरंगे के बदले खालिस्तान का झंडा फहराओ।" घटना के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। SFJ पहले भी इस तरह की हरकतों के जरिए पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करता रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here