जेल से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी, प्रशासन पर उठे सवाल

Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2022 04:49 PM

the process of getting mobile phones from jail continues

फिरोजपुर की जेल हाई सिक्योरिटी पर है और जेल की दीवारों पर बिजली की तारे लगने के बावजूद शरारती तत्व बाहर से पैकेट ........

 फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर की जेल हाई सिक्योरिटी पर है और जेल की दीवारों पर बिजली की तारे लगने के बावजूद शरारती तत्व बाहर से पैकेट बना कर मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ जेल अंदर फैंक रहे हैं। तलाशी मुहिम दौरान इस चर्चित जेल में से 4 ओर मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस सम्बन्धित जानकारी देते थाना सिटी के सब -इंस्पेक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिटेंडेट कैलाश की तरफ से थाना सिटी को भेजे पत्र के आधार पर पुलिस ने हवालाती नमनदीप सिंह और अज्ञात व्यक्तियो खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि सहायक सुपरिटेंडेंट ने पुलिस को जानकारी दी थी कि बैरक नंबर 8 की तलाशी लेने पर हवालाती नमनदीप सिंह से एक एयरटैल सिम कार्ड समेत ओपो कंपनी का टच्च स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस की तरफ से तलाशी मुहिम में अलग-अलग एरिया में तलाशी लेने पर 3 एयरटैल और आईडिया के सिम कार्डों समेत सैमसंग टच स्क्रीन, सैमसंग कीपैड और ओपो टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस इस मामलो की जांच कर रही है कि अलग-अलग नामों पर चल रहे यह सिम कार्ड वाले मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचे? और फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में यह मोबाइल फोन पहुंचाने वाला व्यक्ति कौन है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!