ट्रक ने जुगाड़ू वाहन को मारी जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 6 की दर्दनाक मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2020 10:10 AM

terrible accident 6 person died

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम आलू से भरे ट्रक ने जुगाड़ू वाहन को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी........

कपूरथला: कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर आर.सी.एफ. के नजदीक घटे दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस घटना संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम आलू से भरे ट्रक ने जुगाड़ू वाहन को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन 4-5 बार पलटियां खा गया। इस हादसे में वाहन सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए तीनों बच्चे हैं जिनकी उम्र 8 से 10 साल है। इस हादसे में मां-बेटी की भी मौत हो गई साथ ही एक ही परिवार के तीन लोग भी मारे गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!