2027 के चुनावों के लिए BJP ने की तैयारी! तरुण चुघ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Kamini,Updated: 18 Aug, 2026 12:47 PM

tarun chugh got big responsibility

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।

पंजाब डेस्क : भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा पंजाब भाजपा के प्रभारी की नियुक्ती की गई है। नितिन नबीन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि कल भी भाजपा द्वारा  65 पदाधिकारियों की घोषणा की थी। 

PunjabKesari

आपको बता दें, तरुण चुघ लंबे समय से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने, चुनावी प्रबंधन तथा कार्यकर्ता आधारित कार्यक्रमों के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी के भीतर उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता और प्रभावी रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!