Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2026 01:26 PM

पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान
मोहाली: पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। इसके लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यह जानकारी पार्टी के पंजाब प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव के.पी. चौधरी ने मोहाली के फेज-11 में सुखदेव सिंह पंजेटा की अध्यक्षता में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि इसी संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हर सोमवार को पंजाब आएंगे, ताकि पंजाब के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान द्वारा लुधियाना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया जा चुका है। आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा।
चौधरी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी पंजाब में संगठन के विस्तार के लिए पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले कुछ दिनों में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर संजय थापर, विक्रम सिंह बाजवा, सुनील कुमार जैन, करमजीत सिंह मोहाली, प्रोफेसर गुरनाम सिंह, गुरजिंदर सिंह मोहाली, सेवानिवृत्त एसएसपी सुनील कुमार, अशोक कंबोज, बलजिंदर सिंह मुक्तसर, एडवोकेट खुशबू मिश्रा, गुरबख्श सिंह, सरबजीत सिंह और हरविंदर सिंह समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।