पंजाब में सनसनीखेज घटना, गोली की आवाज सुन दहला इलाका, जब जाकर देखा तो...

Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2025 04:16 PM

tanda youth firing

नजदीकी गांव कमालपुर में आज दोपहर एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित, परमजीत सिंह मोमी): नजदीकी गांव कमालपुर में आज दोपहर एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब किसी कारणवश एक व्यक्ति ने खुद को रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उक्त व्यक्ति को टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई है, जो दो बच्चों का पिता था।

इस संबंध में टांडा थाना प्रमुख गुरिंदरजीत सिंह नागरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कह रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!