Edited By Urmila,Updated: 22 May, 2022 03:23 PM

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया गया है। सुनील जाखड़ ने ट्वीट करके कहा है कि भगवंत मान ने पंजाब में कम से कम समर्थन...
चंडीगढ़: कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया गया है। सुनील जाखड़ ने ट्वीट करके कहा है कि भगवंत मान ने पंजाब में कम से कम समर्थन मूल्य पर मूंग की दाल की खरीद के लिए केंद्र सरकार की वचनबद्धता को स्वीकार किया है। उन्होंने इसलिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा है।
उन्होंने कहा कि काफी हद तक केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साईज ड्यूटी भी घटा दी गई है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हैं कि इसी तरह ही पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किया जाए।
बताने योग्य है कि केंद्र सरकार की तरफ से बीते दिन पेट्रोल और डीजल पर एक्साईज ड्यूटी घटा दी है। इस बारे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा था कि पेट्रोल पर केंद्रीय एक्साईज ड्यूटी में 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here