Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Nov, 2021 04:35 PM

शिरोमणि अकाली दाल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रैस कान्फ्रेंस कर चन्नी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा की पंजाब के लोग कांग्रेस से परेशान हैं। पंजाब सरकार ड्रामे नहीं बल्कि ...
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दाल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रैस कान्फ्रेंस कर चन्नी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा की पंजाब के लोग कांग्रेस से परेशान हैं। पंजाब सरकार ड्रामे नहीं बल्कि लोगो के लिए काम करे। उन्होंने कहा की किसानों को खराब फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। किसानो को डी.पी.ए. खाद भी नहीं मिल रही और डी.पी.ए. लेने के लिए किसानो की लाइने लगी हुई हैं।
सुखबीर बादल ने कहा की ए.जी. के खिलाफ मोर्चा खोला गया पर टाइटलर के खिलाफ मोर्चा क्यों नहीं खोला। रणजीत कमिशन को भी उन्हे घेरने के लिए ही बनाया गया है। उन्हें फंसाने के लिए सरकार लगातार चाल चल रही है। पेट्रोल व डीजल पर वैट कम करने को लेकर कहा कि डीजल पर सिर्फ 5 रुपए की राहत ही क्यों दी गई क्योंकि किसान डीजल इस्तेमाल ज्यादा करता है। बेअदबी मामले को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार अपराध कर रही है और नाकामियां छुपाने के लिए बेअदबी और ड्रग्स का मुद्दा उठा रही है। पिछले 4 वर्षो में पंजाब का कोई विकास नहीं हुआ बस बादल-बादल ही हुआ है। सुखबीर बादल ने बेअदबी मामले को लेकर चन्नी सरकार को घेरा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here