ससुर की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार, बोला- उसे मारने के लिए खुद ही बनाया था चाकू

Edited By Mohit,Updated: 14 Sep, 2020 09:20 AM

son in law who killed father in law arrested

नाखा वाला बाग के पास रंजिश के तहत अपने ससुर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले..............

जालंधर (मृदुल): नाखा वाला बाग के पास रंजिश के तहत अपने ससुर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी दामाद को पकड़ लिया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी दामाद रवि के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू (जोकि उसने खुद ही बनाया था) को भी बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी रवि का रिमांड भी लिया जाएगा।

ए.सी.पी. वैस्ट बृजिंदर सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने रवि को उसके एक ठिकाने से देर रात रेड करके लैदर कॉमप्लैक्स के पास से गिरफ्तार किया है। जहां उसने एक क्वार्टर में छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपी ने कबूला कि उसके ससुर और पत्नी रोशनी ने काफी देर से ही परेशान किया हुआ था। कुछ महीने पहले मामूली झगड़े को लेकर उसकी अपनी पत्नी रोशनी के साथ झगड़ा हो गया था जिसको लेकर उन्होंने महिला मंडल में शिकायत दे दी थी और बाद में ससुर के पुलिस में होने के चलते केस दर्ज करवा दिया जिसकी उसे काफी खुंदक थी। इतना ही नहीं ससुर ने दहेज का भी जबरन केस दर्ज करवा दिया और इसी कारण उसकी सैशन कोर्ट से जमानत खारिज कर दी गई जिसके कारण पुलिस उनके घर रेड कर रही थी जिसके कारण गुस्से में आकर उसने पहले ससुर को काफी धमकियां दी और शनिवार की दोपहर को मौका पाकर ससुर के पेट में चाकू मार दिया। चाकू मारने के बाद देखते ही देखते जब ससुर की सांसे रुक गई तो वह घबराकर मौके पर से फरार हो गया। वारदात के बाद उसे एहसास हुआ कि उसने गुस्से के चक्कर में बेहद बड़ा जुर्म कर दिया है जिसको लेकर वह पुलिस से छिप गया।

ससुर को मारने के लिए खुद ही बनाया था चाकू
आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह सर्जिकल इक्वीपमेंट्स बनाने का काम करता है तो उसे नुकीली और तेजधार सर्जिकल औजार बनाने आते हैं जिसको लेकर उसने ससुर को मारने के लिए काफी मजबूत चाकू बनाया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!