सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः रिमांड खत्म होने पर मानसा की अदालत में पेश किए ये आरोपी

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2022 04:18 PM

sidhu moosewala murder case

सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पकड़े गए आरोपियों को आज मानसा की जिला अदालत में

मानसाः सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में पकड़े गए आरोपियों को आज मानसा की जिला अदालत में पेश किया गया है। पकड़े आरोपियों में  मोनू डांगर,नसीब खान, पवन बिश्नोई और मनमोहन सिंह मोहना का पहले मेडिकल करवाकर फिर कोर्ट में पेश किया गया है। इससे पहले अदालत ने 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया, जो आज खत्म हो गया है।

बता दें कि 29 मई की शाम मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!