ब्यास रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों की सामान की चिंता खत्म, मिलेगी खास सुविधा

Edited By Kalash,Updated: 05 Sep, 2026 09:51 AM

beas railway station

मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ब्यास रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की गई है।

जालंधर (पुनीत): मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ब्यास रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के तहत यात्री अपने बैग एवं अन्य सामान को सुरक्षित रूप से लॉकर में रख सकेंगे। इससे ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले या कुछ समय के लिए स्टेशन से बाहर जाने वाले यात्रियों को सामान साथ लेकर घूमने की परेशानी से राहत मिलेगी।

डिजिटल लॉकर सुविधा के तहत यात्री अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समयावधि के लिए लॉकर बुक कर सकेंगे। लॉकर का किराया भी निर्धारित समयावधि के अनुसार लिया जाएगा। लॉकर बुक करने के लिए यात्री को लॉकर पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद ओ.टी.पी. प्राप्त होगा। इसके बाद यात्री अपनी पसंद का लॉकर चुनकर क्यू.आर. कोड स्कैन करते हुए ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

PunjabKesari

ब्यास रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलने के साथ-साथ उनके सामान की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को स्टेशन पर यात्रा के दौरान सामान रखने की सुविधा मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!