सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब पंजाब पुलिस की Hit List में कुस्सा और रूपा

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2022 12:00 PM

sidhu moosewala murder case

दिल्ली पुलिस के स्पैशल सैल ने पंजाब पुलिस की उच्चाधिकारियों से भरी भारी-भरकम टीम को एक बार फिर पछाड़ दिया है।

चंडीगढ़(रमनजीत): दिल्ली पुलिस के स्पैशल सैल ने पंजाब पुलिस की उच्चाधिकारियों से भरी भारी-भरकम टीम को एक बार फिर पछाड़ दिया है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस जहां गाडिय़ां, रेकी और लोकल सपोर्ट देने वालों को ही पकड़ पाई है, वहीं दिल्ली पुलिस ने मर्डर में शामिल मुख्य शूटरों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है।

अब पंजाब पुलिस पर प्रैशर बढ़ गया है, क्योंकि वारदात में शामिल रहे दूसरे 2 शूटर पंजाब के ही मनु कुस्सा व रूपा अभी तक हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद अब पंजाब पुलिस का पूरा फोकस दोनों को पकडऩे पर है। हालांकि पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह अलग बात है कि प्रियव्रत फौजी की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस द्वारा की गई है लेकिन प्रियव्रत फौजी मूसेवाला की हत्या के मामले में शामिल था, इसका खुलासा पंजाब पुलिस की जांच के दौरान ही हुआ था और पंजाब पुलिस द्वारा ही सी.सी.टी.वी. फुटेज से इसे पुख्ता भी किया गया था।

ध्यान रहे कि मूसेवाला मर्डर केस में अब तक पंजाब पुलिस की एस.आई.टी., दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा की गई छानबीन व धरपकड़ के बाद यह सामने आया था कि हत्या के लिए मुख्य रूप से 4 शूटरों ने गोलियां चलाई थीं, जिनमें सोनीपत का रहने वाला प्रियव्रत उर्फ फौजी, उसका साथी अंकित, मोगा के गांव कुस्सा का रहने वाला मनु कुस्सा और अमृतसर के नजदीक का रहने वाला जगरूप सिंह उर्फ रूपा शामिल था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दावा किया है कि शूटरों में प्रियव्रत के साथ कशिश भी शामिल था, जिसे वारदात से पहले फतेहाबाद में उसी बोलैरो गाड़ी में तेल भरवाते देखा गया था, जहां प्रियव्रत को देखा गया था। उधर, दिल्ली पुलिस द्वारा गुजरात के मुंद्रा से की गई उक्त गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने अपनी टीमों को सूचित कर दिया है कि मनु कुस्सा और रूपा को ट्रेस करने की तरफ ध्यान लगाया जाए और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्त में लिया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!