जालंधर में दिल दहला देने वाला हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jul, 2024 07:22 PM

shocking accident in jalandhar speeding truck crushed bike rider

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालंधर-अमृतसर हाईवे पर घटे दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

जालंधर : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालंधर-अमृतसर हाईवे पर घटे दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। मृतक की पहचान वीरू गौतम पुत्र किताब सिंह निवासी गुरमोहन कालोनी जालंधर के रूप में हुई है। 

जानकारी अनुसार वीरू अपनी बाइक में तेल डलवाने के बाद घर के लिए निकला ही था कि रास्ते में वेरका मिल्क प्लांट के पास हादसे का शिकार हो गया। जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वीरू को कुचल दिया गया है।  वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि जल्द से जल्द आरोपी ड्राइवर को काबू किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!