'SGPC अध्यक्ष का चुनाव होगा 27 नवंबर को'

Edited By Mohit,Updated: 05 Nov, 2020 06:58 PM

sgpc president to be elected on 27 november

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की कार्यकारिणी का जनरल इजलास 27 नवंबर को तेजा सिंह समुद्री.............

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की कार्यकारिणी का जनरल इजलास 27 नवंबर को तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित होगा जिसमें एसजीपीसी के अध्यक्ष, वरिष्ठ उप प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान, महासचिव और अंतरिम समिति के 11 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने गुरूवार को बताया कि 27 नवंबर को तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित होने वाली आम सभा में कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज समिति की बैठक इस संबंध में फैसला लिया गया है। 

एसजीपीसी के 27 नवंबर को होने वाले चुनाव में भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल को चौथी बार प्रधान बनने का मौका मिलेगा या नहीं इस संबंधी फैसला हर बार की तरह अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल समिति के सदस्यों के साथ मीटिंग करके करेंगे। हालांकि हर बार की तरह एसजीपीसी के प्रधान की दौड़ में कई नेता हैं, परन्तु अंतिम फैसला सुखबीर बादल ही करते हैं। जिस तरह से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के सरूपों को लेकर सिख संगतों की तरफ से प्रदर्शन किया गया और जत्थेदार श्री अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी के बारे में सख्त टिप्पणी की थी, उसे देखते हुए लगता है कि संगत का गुस्सा शांत करने के लिए किसी नए या फिर तजुर्बेकार चेहरे को मौका दिया सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!