दुखद खबर: 'रेल रोको आंदोलन' में हुई एक किसान की मौत

Edited By Kalash,Updated: 21 Dec, 2021 09:50 AM

sad news one farmer died in  rail roko andolan

किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब की तरफ से मांगों को लेकर जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग जाम कर टांडा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब की तरफ से मांगों को लेकर जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग जाम कर टांडा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर लगाऐ गए पक्के मोर्चे के दौरान कड़ाके की ठंड के चलते बीती रात एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान रत्न सिंह (60) पुत्र खजाना लाडोभाना (बटाला) गुरदासपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ FIR दर्ज, किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार किसान संगठन की तरफ से 20 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर अनिश्चित समय के लिए धरना शुरू किया गया था और रत्न सिंह भी अपने साथी किसानों के साथ धरने में बीती रात भी डटा हुआ था। वह अपनी ट्राली में मौजूद था, जहां उसकी अचानक हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। किसान संगठन के नेता सविंदर सिंह, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और कुलदीप सिंह ने कहा कि रत्न सिंह किसानी आंदोलन में शहीद हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!