खरीदारी के बहाने आए थे, पलक झपकते ही ले उड़े कीमती iPhone, CCTV में कैद हुई करतूत

Edited By Vatika,Updated: 02 Feb, 2026 09:28 AM

robbery i phone

माता रानी चौक स्थित मोबाइल मार्केट में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने ग्राहक

लुधियाना (राज) : माता रानी चौक स्थित मोबाइल मार्केट में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने ग्राहक बनकर आए एक शातिर जोड़े ने दुकानदार की आँखों में धूल झोंकते हुए एक कीमती आईफोन पर हाथ साफ़ कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाना डिविजन नंबर 1 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए दुकानदार सोनू ने बताया कि शाम के वक्त जब वह अपने साथी के साथ दुकान पर मौजूद था, तभी एक युवक और युवती फोन खरीदने के इरादे से दुकान के अंदर दाखिल हुए। आते ही उन्होंने iPhone 13 Mini देखने की इच्छा जताई। सोनू ने जैसे ही उन्हें फोन दिखाया, वे उसे पसंद करने का नाटक करने लगे। खुद को असली ग्राहक दिखाने के लिए उन्होंने फिर एंड्रॉयड फोन के और विकल्प दिखाने की माँग की। जैसे ही दुकानदार एंड्रॉयड फोन निकालने के लिए दूसरे काउंटर की तरफ मुड़ता है, मौका ताड़कर पगड़ीधारी युवक काउंटर पर रखे आईफोन को फुर्ती से उठाकर अपनी जेब में डाल लेता है।

इस दौरान उसके साथ आई महिला ढाल बनकर खड़ी रहती है और दुकानदार को बातों के जाल में उलझाए रखती है ताकि उसका ध्यान न भटके। वह जानबूझकर पुराने फोन दिखाने की जिद करने लगती है ताकि युवक को फोन छिपाने का पूरा समय मिल सके। फिर दोनों ने बाद में आकर मोबाइल लेंगे का बहाना बनाकर बड़े आराम से दुकान से रफूचक्कर हो जाते हैं। दुकानदार को चोरी का अहसास तब हुआ जब उनके जाने के बाद स्टॉक की गिनती की गई। चेकिंग के दौरान ब्लू कलर का iPhone 13 Mini (128 GB) गायब मिला, जिसकी बाजार में कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!