CCTV में कैद हुआ 'श्रद्धालु' चोर, माथा टेकते ही मंदिर की गोलक पर किया हाथ साफ

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2026 12:18 PM

robbery

महानगर में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो कानून का खौफ

लुधियाना(राज): महानगर में शातिर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो कानून का खौफ रहा है और न ही भगवान का डर। ताजा मामला प्रेम नगर इलाके का है, जहां स्थित प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में दिन-दिहाड़े एक चोर ने सेंधमारी कर दी। शातिर चोर ने पहले तो बड़ी श्रद्धा से भगवान की मूर्ति के आगे शीश नवाया और फिर पलक झपकते ही मंदिर की गोलक का ताला तोड़कर सारा चढ़ावा समेट कर रफूचक्कर हो गया। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वीरवार दोपहर को मंदिर के पुजारी विक्की हर रोज की तरह भगवान की सेवा-अर्चना करने के बाद दोपहर का खाना खाने के लिए अपने घर गए थे। पुजारी का घर मंदिर के ठीक सामने वाली गली में ही स्थित है। मंदिर को कुछ समय के लिए सूना पाकर एक अज्ञात शातिर चोर अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक पहले मंदिर के गर्भगृह के पास जाता है, वहां बकायदा भगवान की मूर्ति के आगे माथा टेकता है और फिर मौका पाकर दानपात्र (गोलक) पर हाथ साफ कर देता है आरोपी ने बड़ी ही सफाई से गोलक का लॉक तोड़ा और उसके अंदर श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से चढ़ाया गया सारा कैश निकाल लिया। कुछ ही देर बाद जब पंडित विक्की खाना खाकर वापस मंदिर लौटे, तो गोलक का टूटा हुआ ताला देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मंदिर कमेटी और आस-पास के लोगों को दी, जिसके बाद मंदिर में हड़कंप मच गया।

इस दुस्साहसिक चोरी के संबंध में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच काचक्का घुमा दिया है। पुलिस ने मंदिर परिसर और आस-पास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!