मेहनत मजदूरी करके आ रहे व्यक्ति पर तेज रफ्तार कार का कहर, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 09 Aug, 2025 04:27 PM

road accident

मेहनत मजदूरी करके आ रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार पर जा रही I20 कार ने कुचल दिया

फिरोजपुर (कुमार) : मेहनत मजदूरी करके आ रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार पर जा रही I20 कार ने कुचल दिया और इस हादसे में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर थाना आरिफके की पुलिस ने कार के चालक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी बहादुर वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता मुद्दई संदीप सिंह पुत्र छिंदर सिंह वासी गांव मस्ते के ने बताया है कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है और जब वह काम से वापस आ रहे थे तो एक तेज रफ्तार पर आ रही I20 कार ने उनको टक्कर मार दी और इस हादसे में लमकीत सिंह पुत्र भजन सिंह की मौत हो गई है । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!