हो गया बड़ा ऐलान, गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने वाले को मिलेगा इनाम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Sep, 2025 05:39 PM

reward on gurpatwant singh pannun

पन्नू की तरफ से कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, सांसद गुरजीत औजला और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मारने की धमकी देने के साथ-साथ...

खन्ना(कमल): खालिस्तानी आतंकवादी संगठन सिख फार जस्टिस (SFJ) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से दीवाली पर अयोध्या में अंधेरा करने की धमकी को लेकर अंतरराष्ट्रीय एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान गुरसिमरन सिंह मंड ने पन्नू को मारने वाले पर इनाम रख दिया है। मंड ने कहा कि जो भी पन्नू की हत्या करेगा वह चाहे कैनेडा में हो या अमरीका में उसे डेढ़ करोड़ का इनाम दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मंड ने एक प्रैस को दिए बयान में कहा कि पन्नू की तरफ से कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, सांसद गुरजीत औजला और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मारने की धमकी देने के साथ-साथ राहुल गांधी को सम्मानित करने वालों को धमकी दिए जाने के बाद उसके असली देश विरोधी मंसूबे सामने आते रहते हैं। गुरसिमरन मंड ने कहा कि पन्नू की तरफ से डी.जी.पी. गौरव यादव को लेकर इस्तेमाल की गई गलत शब्दावली की भी वह पुरजोर निंदा करते हैं। माननीय डी.जी.पी. गौरव यादव के लिए ऐसी गलत भाषा इस्तेमाल कर पन्नू ने पूरी सिख कौम का सिर झुका दिया है।

गुरसिमरन सिंह मंड ने आगे कहा कि वह गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकियों से डरने वाले नहीं है। अगर उसमें हिम्मत है तो एक बार वह पंजाब और पंजाबियों की हवा की तरफ देख कर भी देखें। अयोध्या में दीवाली को अंधेरा करने की धमकी को लेकर मंड ने कहा कि वह दीवाली पर बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचेंगे और दीपमाला करके वहां दीवाली मनाएंगे। पन्नू की तरफ से प्रवासियों को 19 अक्तूबर तक पंजाब छोड़ने की दी गई धमकी का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रवासी उनके भाई हैं और वह पंजाब में ही रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में कभी भी खालिस्तान बनने नहीं दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!