पंजाब में राहत भरी खबर, तेल कंपनियों से मीटिंग के बाद पेट्रोल कारोबारियों ने लिया यह फैसला

Edited By Radhika Salwan,Updated: 18 Aug, 2024 05:24 PM

relief news in punjab petrol traders took this decision

डिप्टी कमिश्नर मैडम साक्षी साहनी द्वारा लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियो के साथ बैठक की गई।

लुधियाना, (खुराना): डिप्टी कमिश्नर मैडम साक्षी साहनी द्वारा लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियो के साथ बैठक की गई। जिस दौरान देश की तीनों प्रमुख तेल कंपनियों के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। पेट्रोलियम कारोबारियो की मांगों एवं समस्याओं का टेबल पर बैठकर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार जिलाधीश की अगुवाई में तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों और लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियो के दरमियान करीब  3 घंटे तक बैठक चली। जिस दौरान जिलाधीश और तेल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद पेट्रोलियम कारोबारियों द्वारा फिलहाल अपने पेट्रोल पंप दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे खोल दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!