Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Dec, 2021 06:19 PM

गांव भरतगढ़ में चाचे द्वारा अपने सगे भतीजे को कत्ल करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है।
श्री कीरतपुर साहिब (बाली): गांव भरतगढ़ में चाचे द्वारा अपने सगे भतीजे को कत्ल करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। दरअसल चाचा की तरफ से भतीजे को घर में दोस्तों को न लाने के लिए कहा जा रहा था, इसके बावजूद भी उसकी तरफ से दोस्तों को घर बुलाया जा रहा था, जिससे गुस्से में आए चाचा ने सोए पड़े भतीजे पर लोहे के पाईप के साथ हमला कर उसका कत्ल कर दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना श्री कीरतपुर साहिब के जांच अधिकारी ए.एस.आई. केवल सिंह ने बताया कि पुलिस को भरतगढ़ के सरपंच सुखदीप सिंह पुत्र स्व. गुरदीप सिंह निवासी गांव भरतगढ़ ने अपने बयान में बताया कि उसके दो चाचा हैं।
बड़े चाचा का नाम वतन सिंह है जिसकी मौत हो चुकी है जिसकी दो बेटियां और एक लड़का है, लड़के का नाम अमरजोत सिंह (21) है। उसके छोटे चाचा का नाम विसाखा सिंह है। मेरे दोनों चाचा के परिवार अपने पुराने मकान में रहते हैं। वह अपने नए मकान में भरतगढ़ में परिवार समेत रहता है। मेरी चाची अमरजोत सिंह की माता दविन्दर कौर पिछले कई दिनों से हमारे घर रह रही है, जिसकी लड़की किरनजीत कौर के बच्चा होने के कारण उसकी देखभाल करती है।
उसने बताया कि आज सुबह करीब 5.45 की बात है कि वह अपने घर से घरेलू काम के लिए अपने चाचा वतन सिंह के घर आ रहा था। जब वह घर के अंदर घुसा तो अमरजोत सिंह की रिहायशी कमरे में से चिल्लाने की आवाज़ आ रही थी। उसने देखा कि मेरा चाचा विसाखा सिंह जिसके हाथ में लोहे की पाईप है, वह पाईप के साथ मेरे भाई अमरजोत सिंह के मुंह पर जोर-जोर के साथ वार कर रहा था। मेरे देखते-देखते मेरे चाचा विसाखा सिंह ने 3-4 बार अमरजोत सिंह के मुंह पर किए। शोर सुनते हुए विसाखा सिंह की घर वाली कमलजीत कौर मौके पर आ गई। इसके बाद पाईप लेकर मौके से भाग गया। अमरजोत सिंह के चोटें लगने कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसने बताया कि कल भी अमरजोत अपने दोस्तों को घर लेकर आया हुआ था। मेरे चाचा विसाखा सिंह ने इस बात का गुस्सा किया। मेरी चाची कमलजीत कौर ने बताया कि आज प्रातःकाल जब अमरजोत सिंह सोया पड़ा था तो उसके पति विसाखा सिंह ने लोहे का पाईप उठा कर अमरजोत सिंह के चोटें मार कर उसे जान से मार दिया। पुलिस ने सुखदीप सिंह के बयानों के आधार पर विसाखा सिंह खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज करके लाश को अपने कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों हवाले कर दिया है और विसाखा सिंह की तलाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here