Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Sep, 2026 06:25 PM

बंगा मुकंदपुर रोड पर स्थित गांव पूनिया नजदीक पढ़ते करनाना टी पॉइंट पर उस समय माहौल गम्भीर हो गया जब 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारो द्वारा टी पॉइंट नजदीक पड़ती एक सीमैंट की दुकान पर काम करने वाले एक नौजवान को गोली मारकर जख्मी करने का समाचार प्राप्त हुआ।
बंगा (अरोड़ा): बंगा मुकंदपुर रोड पर स्थित गांव पूनिया नजदीक पढ़ते करनाना टी पॉइंट पर उस समय माहौल गम्भीर हो गया जब 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारो द्वारा टी पॉइंट नजदीक पड़ती एक सीमैंट की दुकान पर काम करने वाले एक नौजवान को गोली मारकर जख्मी करने का समाचार प्राप्त हुआ। मौके से प्राप्त हुई जानकारी अनुसार सरबजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव खानखाना जो टी पॉइंट नजदीक पड़ती एक सीमेंट की दुकान पर काम करता है, और वह दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी नजदीक था, तो बंगा साईड से 2 मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवान आए और उन्होंने पुलिस द्वारा चौराहे में सड़क पर लगाए हुए बैरीगेट को पीछे हटाने हेतु टांग मारी और उसने उन को ऐसा करने से रोका पहले तो वह दोनों व्यक्ति आगे चले गए और आगे से फिर वापिस आए और आते ही गोली चला दी।
जो सरबजीत के हाथ को चीरती हुईं नजदीक लगे एक वृक्ष में जा लगी और जिस के पश्चात वह मोटरसाइकिल सवार गांव कारनाना की ओर को भाग गए। गोली चलने की आवाज सुन कर मौके पर आस-पड़ोस के लोग जमा होने शुरू हो गए, और सरबजीत सिंह को सिविल अस्पताल बंगा पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी बंगा के पुलिस कर्मचारी वहां पहुंच गए और दुकान पर लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरों के डी.वी.आर को कब्जे में लेके आगे की कारवाई शुरू कर दी।