पंजाब में 17 साल की नाबालिगा से पार की शर्म की सारी हदें...मौके का Video तक बनाया

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2024 03:26 PM

rape with minor girl

सीएडब्ल्यू गुरदासपुर द्वारा की गई जांच के बाद दोषी पाए गए उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

गुरदासपुर (विनोद): घर से अकेले शौच के लिए खेतों में गई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में तिबड़ पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 इस संबंध में इंस्पेक्टर सीमा देवी ने बताया कि पुलिस स्टेशन तिबड़ के एक गांव की रहने वाली लड़की ने बयान दिया कि जब वह शौच के लिए घर से अकेली खेत की ओर गई थी, तो आरोपी प्रिंस और विशाल वहां मौजूद थे। आरोपी उसे जबरदस्ती घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गए। जहां आरोपी प्रिंस ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विशाल ने मौके पर इस संबंधी वीडियो बना लिया। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की पुलिस उप अधीक्षक  सीएडब्ल्यू गुरदासपुर द्वारा की गई जांच के बाद दोषी पाए गए उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परंतु आरोपी फरार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!