Edited By Vatika,Updated: 12 Aug, 2026 09:12 AM

अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की दी धमकियां
लुधियाना (राज): महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला और उसके परिवार को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कमलजीत सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह उर्फ राजू उसके ससुराल परिवार में आता-जाता था। वह बेहद शातिर, मीठी बातें करने वाला और चालाक किस्म का व्यक्ति है, जिसकी नीयत ससुराल परिवार की जमीन-जायदाद और पैसों पर थी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत नवंबर 2024 में उसके पति मनदीप सिंह, ससुर तरलोचन सिंह और सास चरणजीत कौर को नई जायदाद/प्रॉपर्टी देखने के बहाने टैगोर नगर, भेज दिया। उस समय पीड़िता घर में अकेली थी। परिवार के जाने के बाद आरोपी बाहर से कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। उसने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उस के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और अपने मोबाइल फोन में उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर जब पीड़िता को घटना का पता चला, तो आरोपी ने मोबाइल में बनी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार को बर्बाद करने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद भी आरोपी लगातार पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने तथा समाज में बदनाम करने की धमकियां दे रहा था, जिससे परेशान होकर अंततः पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कमलजीत सिंह उर्फ राजू के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकियां देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।