लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूट! झपटी बालियां, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Oct, 2026 07:22 PM

earrings snatched from woman after luring her with a promise of a lift

दोमोरिया पुल के समीप स्थित आर्य स्कूल के पास दवाई लेकर पैदल घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को एक्टिवा सवार युवक और युवती ने लिफ्ट देने का झांसा देकर उनके कान से सोने की बाली नोच ली।

लुधियाना, (राज): दोमोरिया पुल के समीप स्थित आर्य स्कूल के पास दवाई लेकर पैदल घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को एक्टिवा सवार युवक और युवती ने लिफ्ट देने का झांसा देकर उनके कान से सोने की बाली नोच ली।

जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग महिला संतोष दवाई लेकर पैदल अपने घर की ओर वापस लौट रही थीं तो एक एक्टिवा सवार युवक उनके पास आकर रुका जिसके साथ एक युवती भी बैठी हुई थी। उन्होंने हमदर्दी जताते हुए कहा माता जी बैठ जाइए, आपको जहां भी जाना है, छोड़ देते हैं। बुजुर्ग महिला संतोष ने अजनबियों पर भरोसा न करते हुए उनके साथ जाने से इन्कार कर दिया। इस पर एक्टिवा चालक युवक ने झपट्टा मार उनके कान से सोने की बाली नोच ली जिससे बुजुर्ग महिला का कान लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी एक्टिवा दौड़ाते हुए दमोदरिया पुल की तरफ रफूचक्कर हो गए।

बुजुर्ग महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मदद के लिए दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी जिस पर थाना डिवीजन नंबर-1 के प्रभारी इंस्पैक्टर अश्वनी कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्ग महिला से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल और दमोदरिया पुल की ओर जाने वाले तमाम रास्तों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। एक फुटेज में एक्टिवा सवार संदिग्ध युवक और युवती कैद मिले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!