लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jul, 2022 05:57 PM

rape case against woman under pretext of giving lift

महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना कुलगड़ी की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर: महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना कुलगड़ी की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना कुलगड़ी की सब इंस्पैक्टर परमजीत कौर ने बताया कि पीड़ित महिला का कहना है कि वह बीते दिन जब लाईटों वाले चौंक छावनी फिरोजपुर में पहुंची तो वह बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसके पास एक सफेद रंग की कार आकर रुकी, जिसमें आरोपी तलेर सिंह, शेर सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति बैठे हुए थे। 

पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपियों में से दलेर सिंह व शेर सिंह को वह पहले से जानती है तो दलेर ने उसे गांव छोड़ने की बात कही, जिसके चलते वह उनकी कार में बैठ गई, तो आरोपी उसे गांव ले जाने की बजाय कच्चे रास्ते पर ले गए और आरोपी दलेर सिंह व शेर सिंह ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद आरोपी उसके शोर मचाने पर उसे सड़क पर फैंककर फरार हो गए। मामले की जांच कर रही परमजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!