Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2025 12:02 PM

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का लगभग 2 हफ्ते तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र सिर्फ 35 साल थी। उनके निधन से पंजाबी संगीत जगत और फैंस में गहरा शोक फैल गया है।
राजवीर जवंदा के निधन के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में वे समंदर किनारे खड़े, गहरे विचारों में डूबे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट की कैप्शन में उनके ही गाने ‘तू दिस पैंदा’ की पंक्तियां थीं —
बता दें कि राजवीर 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उनकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा पशुओं से टकरा गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।