Punjab : रेलवे विभाग का अहम कदम, इन यात्रियों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

Edited By Urmila,Updated: 02 Dec, 2025 03:59 PM

railway department took swift action against passengers

फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है।

फिरोजपुर (परमजीत सोढी) : फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मालूम हो कि मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा नवंबर 2025 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 44,715 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 03.16 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। 

फिरोजपुर मंडल द्वारा नवंबर 2025 के दौरान टिकट चेकिंग द्वारा अर्जित राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है एवं मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्धारित टारगेट से 24 प्रतिशत अधिक अधिक राजस्व अर्जित किया गया। मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। 

इसके फलस्वरूप, नवम्बर माह में 380 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 64 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह उपलब्धि मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ की सक्रियता, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनियमित यात्रा और गंदगी फैलाने से रोकने के लिए रेलयात्रियों को नियमों के पालन हेतु लगातार अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!