यात्रीगण कृपया ध्यान दें, पंजाब में 13 तक प्रभावित रहेगा रेल यातायात

Edited By Vatika,Updated: 11 Dec, 2020 09:28 AM

rail traffic will be affected in punjab till 13

उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पंजाब में चल रहे किसान आंदोलनों के कारण 13 दिसम्बर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पंजाब में चल रहे किसान आंदोलनों के कारण 13 दिसम्बर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके तहत 11 दिसम्बर की सियालदाह-अमृतसर एक्सप्रैस रद्द होने के चलते 13 दिसम्बर को अमृतसर से सियालदाह के लिए रवाना होने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी।

11 दिसम्बर को डिब्रूगढ़-अमृतसर के मध्य ट्रेन रद्द होने के कारण 13 दिसम्बर की अमृतसर-डिब्रूगढ़ स्पैशल ट्रेन नहीं जाएगी। नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रैस को नई दिल्ली से, बांद्रा टर्मिनम्यू-अमृतसर एक्सप्रैस को चंडीगढ़ से, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रैस और कोरबा-अमृतसर एक्सप्रैस को अंबाला से वापस लौटाया जाएगा। इसके अलावा मुम्बई सैंट्रल-अमृतसर-मुम्बई सैंट्रल ट्रेन को ब्यास से अमृतसर की बजाय ब्यास से वाया तरनतारन-अमृतसर भेजा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!