Edited By Kalash,Updated: 01 Mar, 2026 01:22 PM

इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान (सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज) बंद रहेंगे।
पंजाब डेस्क : पंजाब में होली के अवसर पर बुधवार, 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान (सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज) बंद रहेंगे। यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित होने के कारण इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे।
बता दें कि धार्मिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च से आरंभ होकर 3 मार्च तक रहेगी। इस बार होलिका दहन 3 मार्च की शाम को किया जाएगा, जबकि रंगों की होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने राज्यभर में अवकाश की घोषणा की है ताकि लोग उत्सव को सुरक्षित और उल्लासपूर्ण तरीके से मना सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here