होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़े लड़के-लड़कियां

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2021 04:09 PM

racket disclose in morinda

मोरिंडा पुलिस की ओर से मोरिंडा बाईपास पर होटल एन.एच.-95 में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते संबंधित होटल चला रहे

मोरिंडा (धीमान) : मोरिंडा पुलिस की ओर से मोरिंडा बाईपास पर होटल एन.एच.-95 में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते संबंधित होटल चला रहे व्यक्ति व मैनेजर के खिलाफ इमोरिल ट्रैफिकिंग की विभिन्न धाराओं 3,4,5,5ए,8 आदि के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। 

एस.एच.ओ. विजय कुमार पुलिस थाना सिटी मोरिंडा ने बताया कि उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि नैशनल हाईवे पर मोरिंडा बाईपास पर स्थित होटल एन.एच.-95 में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जो होटल संचालक मुनीष शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी मोहाली हाल निवासी होटल एन.एच. 95 मोरिंडा ने किराए पर लिया हुआ है, जहां वह और मैनेजर सन्नी पुत्र अशोक कुमार निवासी दर्पण एन्क्लेव मोरिंडा होटल में लड़कियां रखकर व बाहर से मंगवा कर जिस्मफिरोशी (देह व्यापार) का धंधा करते हैं। 

इंस्पैक्टर विजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डी.एस.पी. सुखजीत सिंह विर्क की अगुवाई में एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर विजय कुमार व एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलजिंद्र कौर व पुलिस पार्टी द्वारा होटल रेड कर मुनीष शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी मोहाली व मैनेजर सन्नी पुत्र अशोक कुमार निवासी दर्पण एन्क्लेव मोरिंडा के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। एस.एच.ओ. विजय सिटी मोरिंडा व एस.एच.ओ. बलजिंदर कौर थाना सदर मोरिंडा ने कहा कि किसी भी गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगाी। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां करता दिखाई दे तो उन्हें तुरंत सूचित किया जाए।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!