मातम में बदली त्योहार की खुशियां, मनीला में पंजाबी युवक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 12 Oct, 2024 12:59 PM

punjabi boy death in manila

फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला (Manila) में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की खबर सामने आई है।

कपूरथला : कपूरथला के युवक की फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला (Manila) में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान विमल कुमार (38) पुत्र कमलजीत कुमार निवासी सिद्दवां के रूप में हुई है। त्योहार के मौके पर विमल की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।   

विमल कुछ वर्षों से रोजी-रोटी कमाने के लिए फिलीपींस  (Philippines) के बुगो शहर में रह रहा था। कुछ समय पहले वह अपने गांव सिद्दवां में रहने आया था। एक महीने पहले ही वह काम के लिए वापिस मनीला के बुगो शहर गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से गत दिन उसकी मौत हो गई। 

भाई के अनुसार जब विमल काम से घर लौट रहा था तो अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। दर्द होने के बाद उसने फोन कर बताया तो उसका दोस्त उसे अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर त्योहार के दिन घर में मातम छा गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!