Punjab : युवक की कस्टडी में मौत,  दु:खी परिवार ने इंसाफ के लिए हाईवे किया जाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Dec, 2025 07:14 PM

punjab youth dies in custody

जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन की पुलिस शनिवार रात गांव किला मेओका के युवक हरमन सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी किला मेओका सिंह को आगे की पूछताछ के लिए थाने लाई थी, लेकिन रविवार सुबह हरमन सिंह...

जंडियाला गुरु (शर्मा): जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन की पुलिस शनिवार रात गांव किला मेओका के युवक हरमन सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी किला मेओका सिंह को आगे की पूछताछ के लिए थाने लाई थी, लेकिन रविवार सुबह हरमन सिंह पुलिस कस्टडी में मृतक अवस्था में मिला।

इस मामले में हरमन सिंह के परिवार ने जी.टी. रोड पर धरना दिया और ट्रैफिक जाम कर दिया। परिवार का कहना है कि ऐसा पुलिस द्वारा हरमन की पिटाई करने की वजह से हुआ। डी.एस.पी. जंडियाला गुरु ने कहा कि हरमन को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत लाया गया था। उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था और वह सुबह कस्टडी में मृतक अवस्था मिला है। उसके साथ मारपीट नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि वे परिवार को भरोसा दिला रहे हैं कि उन्हें पूरा इंसाफ मिलेगा। माननीय कोर्ट इस केस की जांच करेगी कि हरमन की मौत कैसे हुई और दुखी परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा, लेकिन परिवार इंसाफ की पुरजोर मांग कर रहा था। खबर लिखे जाने तक जाम जारी था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!