पोती के एक इशारे ने दादा को बना दिया लखपति, लोग दे रहे बधाइयां

Edited By Kalash,Updated: 10 Jul, 2025 12:28 PM

punjab state lottery winner

पंजाबियों की किस्मत लगातार चमक रही है और वह आए दिन लाखों-करोड़ों के आकर्षक ईनाम जीत रहे हैं।

फाजिल्का : पंजाबियों की किस्मत लगातार चमक रही है और वह आए दिन लाखों-करोड़ों के आकर्षक ईनाम जीत रहे हैं। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है। फाजिल्का में एक व्यक्ति का पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का पहला 15 लाख रुपए का ईनाम निकला है। 

जानकारी देते हुए राधा स्वामी कॉलोनी के रहने वाले मनोहर लाल ने बताया कि वह पहले करियाना की दुकान चलाता था लेकिन अब उसके लड़के काम करते हैं। वह घर पर रहता है। वह अपनी पोती के साथ बाजार सब्जी लेने के लिए गया था कि लॉटरी का टिकट खरीदने के लिए रूपचंद लॉटरी के संचालक की दुकान पर चला गया। यहां पर उसकी पोती द्वारा उठाए टिकट को उसने खरीद लिया। इस पर अब उसे 15 लाख की लॉटरी लगी है। 

रूपचंद लॉटरी के संचालक बॉबी ने बताया कि मनोहर लाल द्वारा उनके यहां से पंजाब स्टेट डियर 100 मंथली लॉटरी का टिकट खरीदा गया था। इस पर पहला ईनाम 15 लाख रुपए का निकला है। उन्होंने बताया कि लॉटरी नंबर A 50344 पर यह इनाम निकला है। कल निकले इस इनाम के बाद उनके द्वारा लगातार लॉटरी विजेता के फोन पर संपर्क किया जा रहा था लेकिन फोन नहीं लग रहा था। आखिरकार उन्होंने विजेता के घर का पता किया और वह मिठाई का डिब्बा लेकर उनके घर पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें बधाई दी और बताया कि उन्हें 15 लाख रुपए का लॉटरी लगी है। जब परिवार को पता चला कि 15 लाख की लॉटरी लगी है तो वह फूले नहीं समा रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!