Punjab Rain Alert: खत्म हुआ इंतजार! IMD ने मौसम को लेकर दी नई जानकारी

Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2025 09:43 AM

punjab rain alert

पंजाब में भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई जानकारी दी है।

पंजाब डेस्कः पंजाब में भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई जानकारी दी है। विभाग के अनुसार 13 से 17 के बीच पंजाब दिल्ली, हरियाणा, और उत्तर-प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के निदेशक टी.टी. सुरिंदर पाल ने कहा कि जिला बठिंडा कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ता दिख रहा है। 11 जून को भी पंजाब में अमृतसर 45.8 डिग्री, बठिंडा, 45.8 डिग्री, लुधियाना 44 डिग्री और पठानकोट 44 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था।  विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में उमस के स्तर में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है।

 हालांकि, 14 जून को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू (हीटवेव) चलने की भी चेतावनी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादल छा सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!